खबर लहरिया मनोरंजन सरसों का साग

सरसों का साग

wwसरसों का साग पंजाब का व्यंजन है, गरम-गरम सरसों का साग और घी लगी रोटियां खा कर तो मज़ा ही आ जाता है। आइये बनाते हैं ‘सरसों का साग’
सामग्री:-
500 ग्राम सरसों का साग, 200 ग्राम पालक, 200 बथुआ, 3 लौंग, अदरक, 2-4 हरी मिर्च, 20 ग्राम मक्की का आटा, 1 चुटकी चीनी, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बडा प्याज, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटी चम्मच घी।
विधि:-
-सबसे पहले सरसों, पालक और बथुए को अच्छी तरह धोकर साफ करें और बारीक काट लें। अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें। पालक, सरसों और बथुए के साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर प्रेशर कुकर में पका लें। ठंडा करें और हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दें फिर पीस लें।
-एक बर्तन में घी डाल कर गर्म करें। कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा करें। नमक, हल्दी पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
-पिसा हुआ साग मिलाएं और आंच धीमी करके भूनें। एक मिनट तक पकाने के बाद मक्के का आटा, लाल मिर्च पाउडर और चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और 30मिनट तक पकने दें।
-गुड, मक्खन और मक्के की रोटी के साथ गर्मागर्म परोसें।

रिपोर्टर-मीरा जाटव