खबर लहरिया राजनीति सरबिया में बाढ़, लाखों हुए बेघर

सरबिया में बाढ़, लाखों हुए बेघर

22-05-14 Desh Videsh - Serbia floodsसरबिया और बोस्निया, यूरोप। 14 मई से दक्षिण यूरोप के सरबिया और बोस्निया समेत सात देशों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सिर्फ एक हफ्ते की भारी बारिश और आंधी तूफान में कम से कम पचपन लोगों के मरने की खबर है और लाखों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
खबरों के अनुसार सरबिया और बोस्निया देशों में पिछले एक सौ बीस सालों में सबसे ज़्यादा बारिश इस साल हुई है। बाढ़ के कारण लगभग दो हज़ार भूस्खलन की घटनाओं ने पूरे शहरों में तबाही मचा दी है।
अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ का खेतों और पास के कोयला क्षेत्र पर गहरा असर पड़ा है। उनका कहना है कि खेतों के वापस उपजाऊ होने में पांच साल तक लग सकते हैं। साथ ही, कोलूबारा कोयले क्षेत्र में पानी भरा है जिसे सुखाने में साल भर तक लगने की संभावना है। कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।