खबर लहरिया मनोरंजन सबसे ज्यादा देर तक बांसुरी बजाने का रिकार्ड

सबसे ज्यादा देर तक बांसुरी बजाने का रिकार्ड

(फोटो साभार-आईबीएन खबर)

(फोटो साभार-आईबीएन खबर)

कोच्चि, केरल। केरल के एक कलाकार ने लगातार सत्ताइस घंटे तक बांसुरी बजाने का विश्व रिकार्ड बना लिया है। इससे पहले यह रिकार्ड ब्रिटेन के कैथरीन बु्रक्स के नाम था।
केरल के थालीक्कुलम में रहने वाले मुरली नारायणन ने सत्ताइस घंटे से अधिक देर तक बांसुरी बजाने का रिकार्ड आने नाम किया है। इससे पहले बुक्स ने पच्चीस घण्टे अड़तालिस मिनट तक बासुरी बजाकर यह रिकार्ड अपने नाम किया था।
बु्रक्स ने केवल पश्चिमी संगीत में रिकार्ड बनाया था लेकिन मुरली नारायणन ने कर्नाटक, हिन्दुस्तानी, पश्चिमी और लोक संगीत की धुने बजाई। मुरली नौ जनवरी की सुबह से बासुरी बजाना शुरू किए और दस जनवरी को ग्यारह बजकर पचपन मिनट तक बजाया।
यह कार्यक्रम थालीक्कुलम के राजकीय स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने वाली नट्टिका की विधायक ने मुरली की तारीफ की और उनके रिकार्ड की सराहना की। इस कार्यक्रम में विधायक टीएन प्रथापन, संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सूर्य कृष्णमूर्ति और गिनीज के प्रतिनीधि सुनील जोसेफ सहित और भी बहुत सारे लोग उपस्थित थे।