खबर लहरिया खेल सचिन के बाद दोहरा शतक लगाने वाले विराट कोहली ने बनाया इतिहास

सचिन के बाद दोहरा शतक लगाने वाले विराट कोहली ने बनाया इतिहास

 

फोटो साभार: ट्विटर/विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। वह साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में दो सेंचुरी (दोहरा शतक) लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। भारतीय इतिहास में अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम 5 सेंचुरी दर्ज हैं। यही नहीं, वह दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने यहां शतक लगाया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा किया था। तेंदुलकर ने भारत के 1996-97 के दौरे पर केपटाउन में 169 रनों की पारी खेली थी। यह भारतीय कप्तान द्वारा साउथ अफ्रीका में लगायी गई इकलौती सेंचुरी थी। वहीं, विराट कोहली ने दिसंबर, 2013 में जोहांसबर्ग में 119 रनों की पारी खेली थी। उस वक्त वह खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे। 15 जनवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन उन्होंने अपने 65वें टेस्ट में 21वीं सेंचुरी लगायी। कोहली अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में मोहम्मद अजहरुद्दीन के 22 शतक से एक कदम पीछे हैं।