खबर लहरिया औरतें काम पर सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति मिली

सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति मिली

फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने देश में महिलाओं को गाडी चलाने की अनुमति दे दी है। सूत्रों के अनुसार जून 2018 तक इस आदेश को पारित किया जाएगा। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि यह शरिया मानकों के अनुसार होगा।
बता दें कि सऊदी में महिलाओं के गाडी चलाने पर लगे प्रतिबंध को सामाजिक मुद्दा माना जाता रहा है, क्योंकि धर्म और कानून में ऐसे किसी प्रतिबंध का उल्लेख नहीं है। वर्षों से इस मुद्दे पर सरकार, मीडिया और समाज के बीच बहस चलती रही है। इस नियम के विरोध में कई सारे आंदोलन भी चलाये गए हैं, सऊदी अरब में और अन्य देशों में भी।