खबर लहरिया ताजा खबरें सऊदी अरब के राजा की हवाई जहाज से उतरने वाली सोने की सीढियाँ हुई बंद, इंटरनेट पर उड़ा मजाक

सऊदी अरब के राजा की हवाई जहाज से उतरने वाली सोने की सीढियाँ हुई बंद, इंटरनेट पर उड़ा मजाक

फोटो साभार: फ्लिकर

रूस की ऐतिहासिक यात्रा पर गए सउदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलाजीजअलसाऊद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महंगे और आलीशान शौकों के मालिक सउदी अरब के राजा के हवाई जहाज कीसोने की सीढ़ियांअचानक बंद हो गई और जिसका वीडियो अब सोशल मिडिया पर लोगों के मजाक का कारण बना हुआ है।
दरअसल, मास्को एयरपोर्ट पर सउदी किंग के उतरने के लिएसोने की सीढ़ियांलगाई गई थी। वह जहाज से निकलकर सोने की सीढ़ियों पर चढ़े लेकिन चंद सेकेंड में ही वह बंद पड़ गया। किंग ने कुछ समय तक ठीक होने का इंतजार किया फिर खुद ही उतर आए।
गौरतलब है कि अब्दुलाजीज चार दिनों के दौर पर रूस गए हुए हैं। किंग के पास निजी जहाज में सोने की सीढियों के अलावा डेढ़ हजार लोगों का खाना भी था, जिसका वजन तकरीबन 800 किलो बताया जा रहा है।
यह यात्रा इस मायने से भी ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार सऊदी का कोई राजा रूस यात्रा पर आया है।