खबर लहरिया राजनीति संसाधनों के बदले मुआवज़ा

संसाधनों के बदले मुआवज़ा

25-09-14 desh videsh - navajoअमेरिका। दुनियाभर में कई आदिवासी जनजातियां हैं। इनके संसाधनों जैसे ज़मीन, जंगल का प्रयोग करने के कारण दुनिया के लगभग सभी देशों की सरकारों और इनके बीच विवाद चलता रहता है। अमेरिका में भी एक ऐसी ही जनजाति है, नवाजो।
नवाजो जनजाति की आबादी तीन लाख है। इस समुदाय के लोगों ने 2012 में अमेरिकी सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। इसमें कहा गया था कि सरकार ने पचास सालों में आदिवासियों के संसाधनों जैसे खेती, जंगल, नदियों का दुरुपयोग किया है। मुकदमे में खुद को हारता देख, अमेरिकी सरकार ने 24 सितंबर को मुआवज़े के तौर पर तीन हज़ार करोड़ रुपए देने की बात कही। यह किसी भी आदिवासी वर्ग को सरकार की तरफ से दी जाने वाली दुनियाभर में सबसे बड़ी रकम है।