खबर लहरिया राजनीति श्रीलंका ने चुना नया राष्ट्रपति

श्रीलंका ने चुना नया राष्ट्रपति

08-01-15 Desh Videsh - Rajapakse & Sirisena webश्रीलंका। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में राष्ट्रपति के चुनाव में एक बड़ा उलटफेर होते हुए सत्ता परिवर्तन हो गया है। इस बार चुनाव में जीत मैथ्रीपाल सिरिसेना की हुई है। मौजूद राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को सिरिसेना ने चार लाख वोटों से हराया है।
श्रीलंका के राजनीतिक इतिहास में यह जीत महत्वपूर्ण है। राजपक्षे ने एक तानाशाह के रूप में श्रीलंका में पिछले दस साल राज किया था। तिरसठ साल के सिरिसेना एक छोटे नेता थे जिन्हें विपक्ष ने राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया। सिरिसेना श्रीलंका के ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं, उन्हें न तो अंग्रेज़ी आती है और न ही वो किसी संपन्न परिवार के हैं। उन्होंने राजपक्षे पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और यह वादा किया कि वो श्रीलंका में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन लाएंगे।