खबर लहरिया मनोरंजन विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में चमका भारत

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में चमका भारत

बुडापेस्ट, हंगरी। यूरोप के हंगरी देश के बुडापेस्ट शहर में अयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को एक रजत (दूसरा स्थान) और दो कांस्य (तीसरा स्थान) पदक मिले।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन 22 सितंबर को भारत के संदीप तुलसी यादव को कांस्य पदक मिला। इससे पहले 19 सितंबर को अमित कुमार ने रजत और 18 सितंबर को बजरंग ने कांस्य पदक जीता था।
महिला विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी भारत ने तीन कांस्य पदक जीते। यह कामयाबी महिला फ्री स्टाइल वर्ग में अलका तोमर, गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने दिलाई है।
साल 1951 से चली आ रही सालाना विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार भारत को एक से ज़्यादा पदक हासिल हुए हैं।