खबर लहरिया औरतें काम पर विश्व कप फाइनल्स में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कांस्य पदक जीता

विश्व कप फाइनल्स में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कांस्य पदक जीता

साभार: ट्विटर/दीपिका कुमारी

तीरंदाजी के विश्व कप फाइनल्स में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह कारनामा प्लेऑफ मैच के बाद किया, जिसमें उन्होंने लिजा उनरू को पछाड़ा।
दोनों तीरंदाज पांच सेट के खत्म होने के बाद 5-5 की बराबरी पर थीं जिससे शूटऑफ कराना पड़ा। दीपिका और लिजा दोनों ने 9 अंक जुटाए, लेकिन दीपिका ने सेंटर के पास निशाना लगाने से कांस्य पदक अपने नाम किया।
दीपिका ने विश्व कप फाइनल्स में पांचवीं बार पदक हासिल किया, वह पहले चार बार रजत पदक जीत चुकी हैं।
इस बारे में दीपिका ने कहा, ‘मैं पहली बार बिना कोच के इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल रही हूं। लेकिन खुश हूं। जितना कठिन टूर्नामेंट होता है, उतना ही बेहतर हम होते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘एशियाई खेलों से पहले मुझे डेंगू हो गया था, जिससे मैं कमजोर हो गई थी। लेकिन एशियाई खेलों के बाद मैंने 15 दिन का ब्रेक लिया और यहां आई। मैं कांस्य पदक से खुश हूं। काश मैं इसे रजत या फिर स्वर्ण में बदल पाती।’