खबर लहरिया ताजा खबरें विवादित बयान देकर फंसे जम्मू कश्मीर के नए उप-मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता

विवादित बयान देकर फंसे जम्मू कश्मीर के नए उप-मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता

साभार: ट्विटर

जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती सरकार में शपथ लेने वाले नए उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद ही एक विवादित बयान दे दिया।
उन्होंने कठुआ रेप मामले को एकमामूली बातबताते हुए कहा कि इसे ज़्यादा महत्व देने की ज़रूरत नहीं है।
नए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक छोटी सी बात है। ऐसी घटना दोबारा नहीं हो इस पर हमें विचार करना चाहिए। उस बच्ची को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि इस केस को हम इतना भाव देंगे तो यह ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘हमें उस लड़की के लिए इंसाफ सुनिश्चित करने की जरूरत है। ये आज सरकार के समक्ष कुछ बड़ी चुनौतियां हैं। मैं समझता हूं कि यह मामला ऐसा नहीं था। हमने इस मामले को ज्यादा ही महत्व दे दिया। मैं ऐसा महसूस करता हूं।उन्होंने कहा कि इस मामले को जानबूझकर बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया। यह मामला अदालत में है जो इस पर फैसला करेगी।
गौरतलब है कि जम्मूकश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता के आज ही नए डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। गुप्ता समेत अन्य कई लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्य के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया था।