खबर लहरिया खेल विराट कोहली समेत आठ खिलाड़ी हुए दिल्ली में पद्मश्री से सम्मानित

विराट कोहली समेत आठ खिलाड़ी हुए दिल्ली में पद्मश्री से सम्मानित

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, रियो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विराट कोहली, दीपा मलिक समेत देश के 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री अवॉर्ड दिए गए। बता दें कि इस बार 26 जनवरी के मौके पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 7 को पद्म भूषण और 75 को पद्मश्री के लिए चुना गया था।
विराट ने इस साल बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टीम को दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनाया।

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

पद्मश्री पाने वाले अन्य पांच खिलाड़ियों में रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक, पैरालम्पिक खिलाड़ी दीपा मलिक, पैरालम्पिक खिलाड़ी मरियप्पन थांगावेलु, चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा और भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान शेखर नाइक शामिल हैं।