खबर लहरिया खेल विराट कोहली ने 34वां शतक पूरा कर गांगुली को पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने 34वां शतक पूरा कर गांगुली को पीछे छोड़ा

साभार: विकिपीडिया

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 7 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 160 रनों की पारी खेल कर रिकॉर्ड बनाया।
यह कोहली के करियर का 34वां शतक और कप्तान के रूप में 12वां शतक है। कोहली ने सिर्फ 43 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अपनी शतकीय पारी के दौरान विराट ने टीम इंडिया के कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने के सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे मैचों में 100 छक्के मार कर कारनामा कर दिया है।  विराट वनडे में 100 छक्के लगाने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले ये 7 बल्लेबाज़ ये मुक़ाम हासिल कर चुके हैं।
वनडे में छक्कों के मामले में धोनी सबसे आगे हैं। धोनी ने 314 मैचों में छक्कों का दोहरा शतक लगा दिया है। वनडे में माही के नाम 216 छक्के हैं।
कोहली ने तीसरी बार 150 से ज्यादा रन बनाए है। इससे पहले 2012 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी। 2016 में मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 154 रनों की पारी खेल चुके हैं।