खबर लहरिया राजनीति विधानसभा प्रदर्शन: केशव मौर्य समेत कई पर एफआईआर दर्ज!

विधानसभा प्रदर्शन: केशव मौर्य समेत कई पर एफआईआर दर्ज!

साभार: गूगल

साभार: गूगल

24 अगस्त को यूपी विधानसभा के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की अगुवाई में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्या समेत 3032 लोगों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।
क्या है मामला…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। जिसके बाद प्रदर्शन के चलते राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। पार्टी के इस प्रदर्शन में भाजपा के कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों पर लगातार पानी की बौछारों की गयी। इससे भी जब कुछ न हुआ तब प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प के बीच विधानसभा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गयी थी।
गौरतलब है कि, हजरतगंज में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, उसके बाद भाजपा नेताओं द्वारा प्रदर्शन को अंजाम दिया गया। भाजपा द्वारा यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के विरोध में किया गया था।