खबर लहरिया मनोरंजन विदेशी जोड़े ने रचाई माउंट एवरेस्ट पर शादी

विदेशी जोड़े ने रचाई माउंट एवरेस्ट पर शादी

साभार: चार्ल्सटन चर्चिल/वेबसाइट

एश्ले स्कीमेडर और जेम्स सिसोम ने 16 मार्च को दुनिया की सबसे अनोखी शादी की। माउंट एवरेस्ट पर दोनों ने अंगूठीयों की अदलाबदली की और इतिहास रच दिया।

जेम्स सिसोम 35 साल के हैं और ऐश्ले स्कीमेडर 32 साल कीं। एक साल से वो इस अनोखी शादी की योजना बना रहे थे। सत्रह हजार फीट की ऊंचाई पर शादी करने के लिए वो 3 हफ्ते तक एवरेस्ट की चढ़ाई करते रहे तब जाकर उनका सपना साकार हो पाया।

जेम्स और एश्ले, फोटोग्राफर चार्लटन के साथ तीन हफ्तों की चढ़ाई कर 17 हजार फुट की ऊंचाई पर बने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे। उस समय यहां का तापमान –32 से –34 डिग्री सेल्सियस रहता है। तीन हफ्तों की चढ़ाई से पहले दोनों ने कुछ हफ्तों की ट्रेनिंग भी की थी।

इसके अलावा इनके पास 14 हजार फुट की ऊंचाई तक जाने का अनुभव भी था। जेम्स का कहना है कि वह और एश्ले पारंपरिक तरीके से शादी नहीं करना चाहते थे। इसलिए यह फैसला किया।

चार्लटन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, जब हम एवरेस्ट चोटी के बेस कैंप पर पहुचें तो बताया गया कि समय बहुत कम है। डेढ़ घंटे में खाना-पीना और शादी निपटाकर हेलीकॉप्टर से लौटना है। हमने यह सब एक ही घंटे में निपटा लिया। चार्लटन ने अपनी वेबसाइट पर पूरी यात्रा और शादी की तस्वीरें पोस्ट कर पूरी कहानी भी लिखी है।