खबर लहरिया मनोरंजन वसंत के रंग

वसंत के रंग

17-04-14 Mano - Spring 1वसंत के मौसम के रंग कई हैं। अमलतास और महुआ के पीले फूल या बोगनविलिया के गुलाबी, लाल, बैगनी रंग – पेड़ और झाड़ियां फूलों से लद जाती हैं। सर्दी से गर्मी का यह सफर त्यौहारों और फूलों की महक से भरा होता है। वसंत को एक ऐसा समय माना जाता है जब चारों ओर नया जीवन पनपता है। खेतों में कटाई होती है 17-04-14 Mano - Spring Amaltas edऔर फसल की खुशी को कई त्यौहारों के रूप में मनाया जाता है।

 

 

 

17-04-14 Mano - Spring VoFउत्तराखंड राज्य में हिमालय की गोद में समाई है ‘वैली आफ फ्लावर्स’ यानि फूलों की घाटी। सबसे नज़दीक शहर है जोशीमठ और इसके बाद इस खूबसूरत अनोखी घाटी तक पहुंचने के लिए सत्रह किलोमीटर पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। यहां पहुंचने के लिए वन विभाग से पहले अनुमति लेनी होती है। दुनियाभर से यहां लोग आते हैं।