खबर लहरिया जवानी दीवानी रॉयटर्स संस्था की नई रिपोर्ट के अनुसार यौन हिंसा के मामलों में दिल्ली आगे

रॉयटर्स संस्था की नई रिपोर्ट के अनुसार यौन हिंसा के मामलों में दिल्ली आगे

थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन संस्था द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली यौन हिंसा के मामलों ने विश्व में नंबर एक पर आ गई है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यौन हिंसा के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और ब्राज़ील देश के शहर साऊ पाउलो में देखने को मिलते हैं।

महिला हिंसा में भाजपा सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार यौन हिंसा के मामलों में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर जापान का टोक्यो है। संस्था ने इस रिपोर्ट को जारी करने से पहले महिलाओं और उनसे जुड़े मसलों को लेकर विश्व के अलग-अलग महानगरों की स्थिति को जाना। भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की मुखिया रेबेका रीचमैन टैवर्स ने कहा कि वह नतीजों से आश्चर्यचकित नहीं हैं। भारत और ब्राजील ने बीते सालों में यौन हिंसा के चलते मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों ही महानगरों में यौन हिंसा एक बड़े सच जैसा है।

फोटो साभार-विकिमीडिया कॉमन्स

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए संस्था के 380 विशेषज्ञों ने यौन हिंसा, महिलाओं के शोषण, उनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक विकल्प के बारे में जानकारी जुटाई और इन सभी के आधार पर इन शहरों की स्थिति तय की गयी है।