खबर लहरिया चुनाव विशेष राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की अदालत में यह मुकदमा किया गया है। राहुल ने छह मार्च को महाराष्ट्र में रैली के दौरान आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या करवाने का आरोप लगाया था। इसकी सुनवाई चार अप्रैल को होगी।
स्थानीय वकील एवं पीपुल फॉर लीगल एड सोसाइटी के प्रांतीय संयोजक शानू शुक्ला ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में 11 मार्च को मामला दायर किया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां महात्मा गांधी की हत्या के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को क्लीन चिट दे चुकी हैं। राहुल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा किया गया है।