खबर लहरिया ताजा खबरें राम जानकी मार्ग पर होगा जमकर काम, योगी अदित्यानाथ की घोषणा

राम जानकी मार्ग पर होगा जमकर काम, योगी अदित्यानाथ की घोषणा

फोटो साभार: यूट्यूब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी से नेपाल के जनकपुर तक राम-जानकी मार्ग के निर्माण में तेजी लायी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी भारत-नेपाल बस सेवा से अयोध्या पहुंचे नेपाली प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए आये हुए थे। बस को प्रधानमंत्री मोदी और के पी शर्मा ओली ने नेपाल के जनकपुर से हरी झंडी दिखायी थी।
इसका उद्देश्य नेपाल और भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। आदित्यनाथ ने कहा कि राम-जानकी रोड से उत्तर प्रदेश के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच के सफर का समय 11 घंटे से घटकर सात घंटे हो जाएगा।
इस मौके पर नेपाल की प्रांतीय मंत्री उषा यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से मधेसी समुदाय के विकास में सहयोग करने का आग्रह किया। यह रास्ता उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों के 14 जिलों से होकर गुजरेगा।