खबर लहरिया ताजा खबरें राजस्थान उपचुनाव नतीजे: भाजपा का रास्ता साफ़ कर आगे बढ़ रही है कांग्रेस

राजस्थान उपचुनाव नतीजे: भाजपा का रास्ता साफ़ कर आगे बढ़ रही है कांग्रेस

साभार: विकिपीडिया

राजस्थान  की दो लोकसभा और एक विधानसभा तथा पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट पर मतों की गणना 1 फरवरी की सुबह 8 बजे से जारी है।
पश्चिम बंगाल के नोआपारा, जहां कांग्रेस विधायक मदुसूदन घोष के निधन के चलते उपचुनाव हुआ, तृणमूल के सुनील सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा के संदीप बनर्जी को 63,000 से ज्यादा वोटों से मात दे दी है
उलुबेरिया में तृणमूल की सजदा अहमद जो दिवगंत सांसद सुल्तान अहमद की विधवा हैं, वे भाजपा के अनुपम मलिक से 1,22,997 मतों से आगे हैं।
अलवर में भाजपा के जसवंत सिंह यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से है, जबकि अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को भाजपा के राम स्वरूप लांबा से चुनौती मिल रही है।
मंडलगढ़ सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच है।
अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को शुरुआती दौर में बढ़त मिलती दिख रही है। वह 22,651 वोटों से आगे हैं। वहीं, अलवर में करण सिंह यादव 39,246 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मंडलगढ़ में भी कांग्रेस को बढ़त हासिल हो गई है। अब यहां से कांग्रेस के विवेक धाकड़ लगभग 116 वोट से आगे चल रहे हैं। 10 राउंड की गिनती के बाद हाडा को 32,216 वोट मिले थे जबकि विवेक को 31,882, मगर अब कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।
उलुबेरिया में अब तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार निकटतम भाजपा प्रतिद्वंदी से 1,22,997 वोटों से आगे चल रही हैं।
कांग्रेस अब राजस्थान की सभी सीटों पर आगे है। अजमेर में कांग्रेस को अब तक 108161 वोट मिले जबकि बीजेपी को 85510 वोट। यहां कांग्रेस 22651 मतों से आगे है।
अलवर में कांग्रेस ने 172535 मत हासिल किये हैं, जबकि बीजेपी को 133289 वोट मिले हैं। कांग्रेस की बढ़त 39,246 मतों की है।
मंडलगढ़ में कांग्रेस को 35166 वोट, बीजेपी को 35050 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 116 वोट से आगे है।
ताजा खबरों के अनुसार, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने 12976 वोटों के साथ जीत दर्ज की है।
वहीं, अलवर और अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 72, 101 वोटों से बढ़त बनाए हुए है, वहीं, अजमेर में कांग्रेस 45, 321 वोटों की बढ़त पर है।|जबकि उलूबेरिया लोकसभा सीट पर भी टीएमसी का पलड़ा भारी है। टीएमसी 40829 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है, भाजपा को 17625 वोट पर दूसरे स्थान पर है। वहीं माकपा  8576 वोटों पर बनी हुई है।