खबर लहरिया मनोरंजन रसभरे फालसे

रसभरे फालसे

 

खट्टे मीठे रसभरे फालसे गर्मियों में खूब भाते हैं। स्वाद में मजेदार होने के साथ ही सेहत के लिए भी  लाभदायक होते हैं। कई तरह की बीमारियों का अचूक इलाज है, फालसा। यह गर्मी के मौसम में मई के महीने में मिलता है। इसकी जड़ दवा के काम में आता है। इसका षरबत भी लोग काफी चाव से पीते है।
-गर्मियों में पेट में होने वाली जलन के इलाज में इसका इस्तेमाल होता है।
-पेट दर्द में फालसे से बना सिरका पीने से बहुत राहत होती है।
-गर्मियों में चलने वाली गर्म लू से बचने के लिए इसके रस का प्रयोग किया जाता है।
-फालसा खाने से रक्त बढ़ता है।
-बदहजमी हो जानें पर फालसे का रस, पानी, सौंठ और षक्कर मिलाकर पीनें से तुरंत आराम मिलता है