खबर लहरिया जवानी दीवानी योगी सरकार ने दिया प्रदेश के 15 लाख कर्मचारियों को तोहफा!

योगी सरकार ने दिया प्रदेश के 15 लाख कर्मचारियों को तोहफा!

साभार: विकिपीडिया

यूपी के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस दौरान शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष तोहफे की बात की गई।

बैठक के दौरान सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका एचआरए दो गुना कर दिया है। इससे 15 लाख कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे।

बताया जा रहा है कि इससे 15 लाख कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे और राज्य सरकार पर 2023 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा। यह वृद्धि एक जुलाई, 2018 से लागू होगी, और अगस्त का वेतन सभी को बढ़े हुए भत्तों के साथ मिलेगा। वर्ष 2008 में नगर भत्ता सुनिश्चित किया गया था, और अब नगर प्रतिकर भत्ता दोगुना किया गया है। न्यूनतम 340 रुपये और अधिकतम 900 रुपये दिया जाएगा। इससे 175 करोड़ रुपये का वित्तीय भार प्रदेश सरकार पर आएगा, जो जुलाई 2018 से दिया जाएगा।

बैठक में पर्यटन विभाग ने अपनी 2017-18 की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी भी दी है। वहीँ, अनपरा डी तापीय परियोजना पर 640 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है।

इस परियोजना में सल्फर डाई आक्साइड की सीमा को भी नियंत्रित किया जाएगा। यूपी में यह पहली बार किया गया है। 1000 मेगावाट पर 640 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और डेढ़ वर्ष का समय इसे लगाने में लगेगा।