खबर लहरिया मनोरंजन ये तो बहुत ही जबरा ‘फैन’ है

ये तो बहुत ही जबरा ‘फैन’ है

downloadफिल्म – ‘फैन’
कलाकार शाहरूख खान, वलूशा
निर्देशक- मनीश शर्मा

शुद्ध देसी रोमांस और बैंड बाजा बारात जैसी कई फिल्म ला चुके मनीष शर्मा इस बार एक अलग फिल्म लेकर आए है। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में।
कहानी शुरू होती है दिल्ली के गौरव यानि शाहरूख खान से। जो साइबर कैफे चलाता है। गौरव फिल्म के हीरो आर्यन खन्ना यानि शाहरूख खान का बड़ा फैन है। वह आर्यन खन्ना में बिल्कुल डूबा हुआ है। उसकी ख्वाहिश है कि वो आर्यन खन्ना से सिर्फ एक बार पंाच मिनट के लिए मिले ले। इसके लिए गौरव दिल्ली छोड़कर मुबंई चला जाता है। आर्यन के जन्मदिन पर गौरव मिलता है लेकिन आर्यन पंाच मिनट तो क्या पंाच सेकेंड भी गौरव को नहीं देता है। ये बात गौरव को बहुत बुरी लगती है और वो आर्यन से बदला लेने की सोच लेता है। हमशक्ल होने की वजह से गौरव आर्यन को बदनाम कर देता है। बात इस हद तक बढ़ जाती है कि आर्यन को खुद इस मामले को संभालना पड़ जाता है अब क्या होगा, क्या गौरव की सच्चाई सामने आ जाएगी या नहीं! ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
तकनीकी स्तर पर फिल्म लाजवाब है। सीन के लोकेेशन गजब का है। सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की है। फिल्म की स्क्रिप्ट आपको बांधके रखेगी। फिल्म का पहला हाफ ज्यादा अच्छा और ज्यादा मजेदार लगता है। लेकिन फिल्म के दूसरे हिस्से में फिल्म थोड़ी बोर होने लगती है। फिल्म में केवल एक ही गाना है ‘जबरा फैन’ जो पहले से ही हिट है।
अगर बात करें फिल्म के कलाकार की तो, हीरो भी शाहरूख खान, विलेन भी शाहरूख खान, सुपरस्टार भी शाहरूख खान, फैन भी शाहरूख खान। शाहरूख खान ने बेहतरीन अभिनय किया है। गौरव के रोल में शाहरूख ने खुद को ढाल लिया है।
अगर आप शाहरूख खान के फैन है तो ये फैन आपके लिए जबरदस्त है।