खबर लहरिया मनोरंजन ये क्या…मछली के पेट में मछली?

ये क्या…मछली के पेट में मछली?

(फोटो साभार-आईबीएन खबर)

(फोटो साभार-आईबीएन खबर)

न्यूज़ीलैंड। वैसे आपने सुना होगा कि मछली के पेट से बहुत कुछ मिलता रहता है। पानी में बहुत सारी चीजें होती हैं जो मछलियां खा लेती हैं। जब कोई मछुआरा मछली को पकड़ता है तो वह उसके पेट से चीज़े निकाल लेता है। लेकिन इस बार एक मछली के पेट से जो मिला वो होश उड़ा देने वाला है। एक मछली के पेट में मछली मिली है। जी हाँ । मछली के पेट में मछली।
न्यूज़ीलैंड एक देश है जहां पर एक मछुआरे ने बहुत बड़ी मछली पकड़ी। जब वह मछली को काटने लगा तो उसके होश उड़ गए। उसको यकीन ही नहीं हुआ कि वह जो देख रहा है वह सच है। उसके आसपास के लोगों को भी ये बात हज़म नहीं हो रही थी। मछली को काटते समय उस मछली के पेट में से एक और मछली निकली।
टूना जाति की उस मछली का वज़न करीब बाइस टन है। ऐसा मापा जा रहा है कि ये मछली बहुत बड़ी है। जब मछली ने समुद्र से कुछ खाया होगा तो साथ में यह मछली भी खा ली होगी। बहरहाल जो भी हो। यह अभी तक ऐसा पहला मामला है। उस मछली को काटते समय उसका वीडियो बनाया जा रहा था। अब उस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब देख रहे हैे और शेयर कर रहे हैं।