खबर लहरिया बुंदेलखंड यूपी में गोरखपुर व फूलपुर संसदीय उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और सपा ने उम्मीदवार घोषित किये

यूपी में गोरखपुर व फूलपुर संसदीय उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और सपा ने उम्मीदवार घोषित किये

साभार: फेसबुक पेज

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गोरखपुर फूलपुर संसदीय सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।पार्टी ने गोरखपुर से उपेंद्र शुक्ला फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
उपचुनाव 11 मार्च को होना है। भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई गोरखपुर फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए अपने अगड़ेपिछड़े समीकरण को आगे बढ़ाते हुये प्रत्याशी उतारे हैं
वहीँ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रवीण निषाद को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। बाद में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने फूलपुर सीट से नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल की उम्मीदवारी पर भी मुहर लगा दी।
दूसरी तरफ, कांग्रेस ने डॉक्टर सुरहिता करीम को गोरखपुर और मनीष मिश्रा को फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। सुरहिता जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने साल 2012 में गोरखपुर के महापौर पद का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं।