खबर लहरिया जवानी दीवानी यूपी में एनकाउंटर की संख्या 50, विवाद जारी, सरकार के हिसाब से कोई भी निर्दोष नहीं मारा गया

यूपी में एनकाउंटर की संख्या 50, विवाद जारी, सरकार के हिसाब से कोई भी निर्दोष नहीं मारा गया

साभार: पिक्सेल्स

यूपी में एक और बड़े अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। ये शूटआउट मुजफ्फरनगर में किया गया और इसी के साथ पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है।
एक अखबार के अनुसार, पुलिस एनकाउंटर मारे गए शख्स का नाम रेहान है और मुकीम काला गेंग का मेंबर था। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम भी था। रेहान के खिलाफ खून और खून करने की कोशिश के करीब 15 मामले दर्ज थे।
पुलिस ने बताया कि रेहान एक अस्पताल की तरफ 45 वर्षीय एक महिला और उसकी 11 साल की बेटी पर हमला करने के लिए जा रहा था। जो उसके खिलाफ चल रहे किसी एक मामले के चश्मदीद गवाह थे। इस हमले में महिला और उसकी बेटी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। लेकिन समय पर इलाज हो जाने के चलते उनको बचा लिया गया था। एनकाउंटर के वक्त वो अपने एक और साथी के साथ बाइक पर था।
पुलिस की एक टीम ने उसका पता लगाया और चरथावल-पीना रोड पर पुलिस और रेहान के बीच फायरिंग हुई। जिसमें रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उसका साथी मौके पर से भाग निकलने में कामयाब रहा। हमने रेहान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित करार दिया गया।
लेकिन इस घटना पर शक किया जाने लगा है जिसकी मुख्य वजह एक ही तरह से होने वाली वारदातें बताई जा रही हैं।