खबर लहरिया मनोरंजन यादगार हुआ यूएस ओपन

यादगार हुआ यूएस ओपन

यू. एस. ओपन जीतने के बाद सानिया मिर्ज़ा  और मार्टिना हिंगिस  -(फोटो साभार-इण्डियन एक्सप्रेस)

यू. एस. ओपन जीतने के बाद सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस
-(फोटो साभार-इण्डियन एक्सप्रेस)

न्यूयाॅर्क, अमेरिका। भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने अपनी स्विटज़रलैंड की जोड़ीदार मार्टीना हिंगिस के साथ एक और इतिहास रच दिया है। सानिया और हिंगिस ने मिलकर अमेरिकी ओपन का महिला युगल खिताब जीत लिया है। सानिया और हिंगिस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने केसी डेल्लाक्वा और श्वेदोवा की जोड़ी को हराया।
सानिया मिर्ज़ा का यह पहला यूएस ओपन खिताब है। और उनका साल का दूसरा खिताब है। कुल मिलाकर सानिया के अब  पांच  ग्रैंडस्लैम  खिताब हो गए हैं।