खबर लहरिया औरतें काम पर मेनका गांधी की राय, महिलाओं से भरी जाएं पुलिस के खाली पद

मेनका गांधी की राय, महिलाओं से भरी जाएं पुलिस के खाली पद

साभार: डेल्ही पुलिस ऑफिसियल वेबसाइट

मेनका गांधी ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई है। इस संबंध में मेनका गांधी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने कहा है पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ने के लिए, उसमे कम-से-कम एक तिहाई महिलाओं की भर्ती की जाए। उनका कहना है कि ये आरक्षण देना जरूरी है क्योंकि इससे महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति लोगों में संवदेनशीलता बढ़ेगी।
पहले भी राज्य पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग उठती रही है। कई केन्द्र शासित प्रदेश तो पहले से ही पुलिस भर्ती में महिलाओं केा 33 प्रतिशत आरक्षण दे रहे हैं।
मार्च 2017 में गृहमंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट की मानें तो सभी 36 राज्यों में कुल महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों की संख्या 1.23 लाख है।