खबर लहरिया मुज़फ्फरनगर: दंगों के बाद मुज़फ्फरनगर में महिला के साथ बलात्कार

मुज़फ्फरनगर में महिला के साथ बलात्कार

dvमुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जिले मुज़फ्फरनगर में हुए दंगों का सामना करने वाली बीस साल की एक महिला के साथ दो लड़कों ने 1 नवंबर को बलात्कार किया।
घटना जोगिया खेड़ा गांव के कैंप की है। लड़की ने बताया कि वो अपनी आठ साल की बहन के साथ मदरसा जा रही थी। उसी बीच उसके साथ ये घटना घटी। उसने ये भी बताया कि दोनों लड़के फुगाना गांव के हैं। लड़की का परिवार कैंप में रह रहा था। लड़की को घटना के बारे में बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
मुज़फ्फरनगर के थानाध्यक्ष एच.एम. सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों सुनील और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी राहत कैंपों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। फुगाना और इसके आसपास का क्षेत्र दंगों में सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाला इलाका है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हुए इन दंगों में पचास लोग मारे गए थे और पचास हज़ार लोगों को अपना घरबार छोड़ना पड़ा था।