खबर लहरिया ताजा खबरें मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का बड़ा ऐलान, गाय के लिए होगा अलग मंत्रालय

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का बड़ा ऐलान, गाय के लिए होगा अलग मंत्रालय

फ़ोटोसाभार;विकीपीडिया

मध्यप्रदेश में गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘गौ मंत्रालय’ की स्थापना करने की घोषणा की है।
छतरपुर जिले के खजुराहो में आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया सम्मान समारोह में शिवराज चौहान ने कहा, ‘मध्यप्रदेश में गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ मंत्रालय की स्थापना की जाएगी।’
उन्होंने कहा कि विभिन्न जगहों पर स्थान की उपलब्धता के अनुसार गौ-अभयारण्य और गौशालाएं बनाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि गौशाला और गौ-अभयारण्य में वृद्ध गायों के इलाज के लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
चौहान ने कहा कि हमें गर्व है कि हम आचार्य विद्यासागर जैसे महान संत के युग में पैदा हुए हैं, जिनका जीवन मानव-कल्याण के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि ‘अहिंसा परमोधर्म:’ का सिद्धांत दुनिया को सभी जीवों के जीने के हक का संदेश देता है।