खबर लहरिया बाँदा मुआवज़े के लिए टावर पर चढ़ा किसान

मुआवज़े के लिए टावर पर चढ़ा किसान

04-09-14 Kshetriya Faizabad - Fasal 2उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि वह अब तक अरबों रुपए का मुआवजा किसानों को दो चुकी है। लेकिन ज़मीनी स्तर पर किसान मुआवजे के लिए जूझ रहे हैं।
जिला बांदा, ब्लाक बिसंडा, गांव तेंदुरा। यहां 14 मई की सुबह करीब नौ बजे राम नारायण नाम का एक किसान टोलीफोन टावर पर चढ़ गया। किसान का कहना है कि तीन सालों से लगातार उसकी फसल बर्बाद हो रही है। मगर एक बार भी उसे मुआवज़ा नहीं मिला है। रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। राम नारायण पर सत्तर हज़ार रुपए का कर्ज है। किसान मुआवज़ा न मिलने के कारण आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। किसान को अधिकारियों ने दो दिन में मुआवज़ा देने का वादा किया है। बहुत मुश्किल के बाद उसे नीचे लाया गया।