खबर लहरिया मनोरंजन मिलिए विदेशी महिला किसान से

मिलिए विदेशी महिला किसान से

तैंतिस साल की रे यंग और टोरी फील्ड अमेरीका के
हडली गांव में मशहूर किसान हैं। रे ने कॉलेज की
पढाई की है और एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं।
उन्होंने नाटकों में भी काम किया। ऐसे सन्दर्भ से आई
महिला किसान कैसे बन गयी? यह जानने के लिए
हमने उनसे कई सवाल किए।
किसानी का काम आपने कब से शुरू किया?
कॉलेज में मैं कई आन्दोलनों से जुडी थी जैसे काम के
अधिकार, खाने के अधिकार, रहने के
अधिकार। मेरे दादा अमेरीका में बाहर से आये थे।
उन्होंने यहां परिवार को स्थापित करने लिए कड़ी
मेहनत की। जब मैंने अपने दादा को बताया कि मैं
किसानी करना चाहती हूं तो उन्हें लगा कि मेरा दिमाग
ठीक नहीं है। पर मैं अड़ी रही। बाद में वो मान गए।
अपनी खेती के बारे में कुछ बताइये?
हमारी पांच बीघा की खेती अलग-अलग पंद्रह खेतों में
बंटी है। यहाँ खेती का मासैम र्मइ से शुरू हाकेर
अक्टूबर-नवम्बर तक रहता है। यहां लगभग सारे
किसान सब्जी और फल बोते हैं। केवल आलू और
मक्का यहां नहीं होता। टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन,
गाजर, खीरा, सलाद पत्ता यहां की खास सब्जियां हैं।
मेरे साथ पांच औरतें और दो पुरुष काम करते हैं।
खेती में महिलाओं की जुड़ने की संख्या कैसी है?
कालेज से निकलकर काफी जवान महिलाएं आजकल
इस काम में जुड़ रही हैं। मैं  एक महिला के साथ रहती
हूं। हम साथ में खेती संभालते हैं। हमारे यहां खेती में
महिला पुरुष के काम जैसा बटवारा नहीं।
खेत में जो उगता है उसे कहां और कैसे बेचते हैं?
हमारी खेती समुदाय के सहयोग से होती है। हमारे
खेत के पांच सौ पचास सदस्य हैं। मौसम शुरू होने से
पहले सदस्य खेत की उपज के लिए सदस्यता के रूप
में कुछ रकम देते हैं। इससे खेती का खर्च चलता है।
फसल की कटाई होने पर सभी सदस्य आकर सब्जी
और फल ले जाते हैं। कुछ सब्जियां आसपास के
होटलों और दुकानों में बेचते हैं। कुछ ऐसी संस्थाओं को
कम दामों में बेचते हैं जो जरूरतमंदों तक सस्ती और
ताजी सब्जियां पहुंचाती हैं।