खबर लहरिया जवानी दीवानी मिलिए, चाय वाली ‘साल की सर्वश्रेष्ठ महिला व्यापारी’ से…

मिलिए, चाय वाली ‘साल की सर्वश्रेष्ठ महिला व्यापारी’ से…

साभार:कैच न्यूज़

साभार:कैच न्यूज़

भारतीय मूल की एक ‘चायवाली’ ने ऑस्ट्रलिया में साल की सर्वश्रेष्ठ महिला व्यापारी का पुरस्कार जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के लोगों को भारतीय मसाला चाय का दीवाना बनाने वाली उपमा विरदी को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला व्यापारी चुना गया है। भारतीय ऑस्ट्रेलियन व्यापार एवं संगठन ने पिछले सप्ताह उपमा को इस पुरुस्कार से नवाजा है।
चंडीगढ़ की उपमा विरदी ऑस्ट्रेलिया में पेशेवर वकील हैं और अपनी नौकरी से वक्त निकालकर यहां के लोगों को चाय परोसती हैं। उपमा की मसाला चाय इतनी खास है कि इसका स्वाद देशी और विदेशी सबकी जुबान पर चढ़ गया है।
26 साल की उपमा विरदी फुल टाइम चाय का रेस्टोरेंट या कैफे के साथ-साथ चाय का ऑनलाइन बिजनेस भी करती हैं। वे चाय पर वर्कशॉप्स भी चलाती हैं। चाय से उनका ये प्यार उनके दादा के कारण है, जो आयुर्वेदिक डॉक्टर थे।
वे जब छोटी थीं तब पूरे परिवार के लिए चाय बनाती थीं। बस वहीं से उन्हें महसूस हुआ कि वे परफेक्ट चायवाली बन सकती हैं। विरदी का परिवार चंडीगढ़ में है। वह बचपन से ही चाय की शौकीन रही हैं।