खबर लहरिया क्राइम महोबा जिले में बच्चियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ की हुई दो घटनाएँ

महोबा जिले में बच्चियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ की हुई दो घटनाएँ

महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में 13 साल कि लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई। लड़की के अनुसार अकेले बकरी चराती देखकर आरोपी ने ये घटना की है। पुलिस के अनुसार आरोपी छोटू नाम का व्यक्ति है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं बकरी चराने गई थी, तो पेड़ के नीचे छाया में बैठी थी, तो वो लड़का पीछे से आकर गिरा दिया और मुंह दाब लिया जिससे मैं किसी को चिल्ला भी नहीं पाई। शिकायतकर्ता की माँ ने बताया कि हम नहीं जानते हैं कि वो कौन था और कहाँ का था।

एसपी महोबा,एन कोलांची का कहना है कि 13 साल की लडकी की लड़की के साथ दुराचार करने वाला छोटू नाम का व्यक्ति है। जल्द ही पकड़ेंगे और कार्यवाही करेंगे। लड़की का मेडिकल होने के बाद हम उनके पहचान के छोटू को गिरफ्तार करेंगे।

रिपोर्टर: श्यामकली  

Published on May 7, 2018