खबर लहरिया ताजा खबरें महिलाओं पर अपराध, फूटा गुस्सा

महिलाओं पर अपराध, फूटा गुस्सा


जिला लखनऊ।
यहां 16 मार्च को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से नाराज भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली नारी सुरक्षा संकल्प रैली।lucसांसद कुसुम राय के संचालन में शनिवार को भाजपा महिला संकल्प रैली में वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा उत्तर-प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्व सरकारों से भी अधिक खराब हो गयी है। यहा हर तेरह घंटे में एक बलात्कार हो रहा है। एक साल में बलात्कार की छःसौ बयालिस घटनाएं हुई हैं । दो साल की बच्ची से लेकर साठ साल की बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं । सुषमा स्वराज ने कहा कि एक निजी सर्वे में उत्तर-प्रदेश में नौ महीने में दुराचार की एक हजार चार सौ सत्तर घटनाएं बतायी गई थीं। जबकि सरकारी आंकड़े खुद ही बयां कर रहे हैं। रैली में महिलाएं जलता दीपक लेकर आई। अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा अब महिलाएं चुप नहीं रहेंगी।
उन्हांेनंे कहा जब तक शिक्षा, सुरक्षा, आर्थिक स्वावलम्बन और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक महिलाओं पर अत्याचार खत्म नहीं होगा। इसलिए अब महिलाओं को पुरूषों के पीछे रहने की जरूरत नहीं हैं। संकल्प रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, सांसद लालजी टंडन, मेयर डा. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, वीणा पाण्डेय, सावित्री बाई फूले, सत्या पाण्डेय शामिल थीं।