खबर लहरिया औरतें काम पर महिलाओं के काम करने के लिए दिल्ली सबसे खराब, सिक्किम श्रेष्ठ

महिलाओं के काम करने के लिए दिल्ली सबसे खराब, सिक्किम श्रेष्ठ

working-women2-wwभारत में महिलाओं के कार्य करने के अच्छे माहौल के हिसाब से पूर्वोत्तर का छोटा राज्य सिक्किम सबसे अच्छा है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सबसे खराब मानी गयी है।
अमेरिका के प्रमुख शोध संस्थान सेंटर फॉर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज तथा नाथन एसोसिएट्स ने संयुक्त रूप से एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें सिक्किम को सर्वाधिक 40 अंक जबकि दिल्ली को केवल 8.5 अंक मिले हैं।
इस सूची में सिक्किम के बाद तेलंगाना 28.5 अंक, पुडुचेरी 25.6, कर्नाटक 24.7 अंक, हिमाचल प्रदेश 24.2 आंध्र प्रदेश 24.0, केरल 22.2 अंक, महाराष्ट्र 21.4 अंक, तमिलनाडु 21.1 अंक तथा छत्तीसगढ़ 21.1 का स्थान है।
रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘कार्य करने के लिहाज से पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम सबसे आगे है। इसकी वजह महिला कार्यबल की ऊंची भागीदारी, महिलाओं के काम करने के घंटे को लेकर पाबंदी न होना तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कार्रवाई की उच्च दर है।’’
राज्यों को चार मुख्य तत्वों के आधार पर परखा गया जिनमें, कारखानों, खुदरा क्षेत्र तथा आईटी उद्योग में महिलाओं के काम करने के घंटे पर कानूनी प्रतिबंध, यौन उत्पीड़न जैसे महिला कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले अपराध को लेकर तुरंत जांच, कुल कर्मचारियों में महिला कामगारों का प्रतिशत तथा राज्य की औद्योगिक नीतियों में महिला उद्यमियों के लिये प्रोत्साहन शामिल रहे।