खबर लहरिया ताजा खबरें मशहूर फ़िल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर की यादें ताज़ा

मशहूर फ़िल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर की यादें ताज़ा

साभार: विकिपीडिया

फिल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन 4 दिसम्बर को शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 79 वर्षीय अभिनेता लम्बे समय से किडनी संबंधी समस्या से गुजर रहे थे।
18 मार्च 1938 को पृथ्वी राज कपूर के घर में जन्मे शशि कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम शुरू किया था। 1961 में वह फ़िल्मधर्म पुत्रसे बतौर हीरो बड़े पर्दे पर आए थे।
उन्होंने करीब 116 फिल्मों में अभिनय किया था। जिसमें 61 फिल्मों में शशि कपूर बतौर हीरो पर्दे पर आए और करीब 55 बड़े सितारे फिल्म के हिस्सा बने थे।दीवारफ़िल्म में उनका डायलॉगमेरे पास मां हैआज भी लोगों की जुबान पर रहता है।
शशी कपूर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर से जुड़ी कई यादें अपने ब्लॉग पर लिखीं। अमिताभ बच्चन ने उन्हें पहली बार पत्रिका पर देखने से लेकर पहली मुलाकात और आगे के सफर को याद किया है।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि शशि कपूर की यादद्श्त बेहद शानदार थी। शशि कपूर को उन्होंने अपना खूबसूरत दोस्त, समधि बताया। ब्लॉग में अमिताभ ने इस बात का जिक्र किया कि शशि कपूर उन्हें बबुआ बुलाते थे।
वह आगे लिखते हैं, 60 के दशक में जब अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे, तब उन्होंने शशि कपूर की तस्वीर को पहली बार देखा। पत्रिका में उनकी शानदार तस्वीर छपी थी और साथ ही लिखा था कि राज और शम्मी कपूर के छोटे भाई जल्द ही अपनी पहली फ़िल्म में रहे हैं। इसे पढ़कर अभिनेता बनने की चाहत रखने वाले अमिताभ बच्चन के मन में ख्याल आया थायदि आसपास ऐसे आदमी हो, तो मेरा कोई मौका नहीं।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर की जोड़ी खूब सराही गई थी। साल 1975 में आई फिल्मदीवारमें दोनों ने भाईयों का किरदार निभाया था। फिल्म के एक सीन में शशि कपूर का डायलॉगमेरे पास मां है।।आज भी दर्शकों की जुबां पर चढ़ा हुआ है।