खबर लहरिया राजनीति मशहूर शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन

मशहूर शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन

साभार: यूट्यूब

प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन 3 अप्रैल 2017 को हो गया। वे 84 साल की थी और उनका निधन उनके मुंबई स्थित घर में हुआ।
अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल 1932 को हुआ था। अमोनकर को वर्ष 1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 2010 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी का फेलो नियुक्त किया गया। अमोनकर की माता मोगुबाई कुर्दिकर भी गायिका थीं। मोनकर ने गायन और जयपुर घराने की बारीकियां अपनी मां से सीखी थीं। गायिकी की अपनी अगल शैली के चलते संगीत की दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्हें हिंदुस्तानी संगीत की पारंपरिक रागों पर शास्त्रीय ख्याल गायिकी में महारत हासिल थी। ठुमरी, भजन और फिल्मी संगीत में भी उन्होंने पहचान बनाई।