खबर लहरिया मनोरंजन मरीज के पेट से निकाला 11 साल पुराना बल्ब!

मरीज के पेट से निकाला 11 साल पुराना बल्ब!

साभार: पिक्साबे

सऊदी अरब के डॉक्टरों ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट से लाइट बल्ब को निकाल पाने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय इस एशियाई आदमी ने बचपन में आज से करीब ग्यारह साल पहले गलती से बल्ब को निगल लिया था। सऊदी अरब की एक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार, इस शख्स को पेट में दर्द, बुखार और थकान की शिकायत के बाद पूर्वी अल-अहसा स्थित प्रिंस सऊद बिन जलावी अस्पताल के आपाताकालीन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने कई बार उस शख्स की जांच की और फिर उसके पेट में डॉक्टर को जो अजीब चीज़ मिली, वो हैरान करने वाला था।
यह ऑपरेशन करीब एक घंटे 15 मिनट तक चला, और अब मरीज को पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया जा रहा है।