खबर लहरिया ताजा खबरें मंत्री ने दिया विवादित बयान

मंत्री ने दिया विवादित बयान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राजाराम पांडेय अपने बयान के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने 13 अप्रैल को राज्य की सड़कें हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित के गालों की तरह चिकनी करने को कहा।
उन्होंने यह बयान प्रतापगढ़ में अपने दफ्तर में दिया। इससे पहले राजाराम ने ही सुल्तानपुर में बेरोजगारों को चैक बांटते हुए यहां की महिला डी.एम. की खूबसूरती की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि इस जिले के लिए काम करने में मुझे खुशी मिलती है, क्योंकि इससे मुझे यहां की खूबसूरत डी.एम. के साथ काम करने का मौका मिलेता है।
इस बार इनको उत्तर प्रदेश सरकार से पद से हटा दिया गया है। हालांकि महिलाओं पर टिप्पणी करने के अलावा राजा राम पर घूस लेकर पद बहाल करने समेत अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण तक गड़बडि़यां करने के गंभीर आरोप हैं।