खबर लहरिया ताजा खबरें भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका गिरिजा देवी का निधन

भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका गिरिजा देवी का निधन

भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका गिरिजा देवी का कोलकाता के बिड़ला अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 88 साल की थीं।

गिरिजा देवी, फोटो साभार-पदमा गिरिजा, फेसबुक

गिरिजा देवी को ठुमरी गायन के लिए जाना जाता है उन्होंने ठुमरी को प्रसिद्धी के मुकाम पर पहुंचाने के लिए 1972 में पद्मश्री, 1989 में पद्मभूषण और 2016 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।
गिरिजा देवी का जन्म 8 मई, 1929 को बनारस में हुआ था और वे  बनारस घरानों की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका रहीं। संगीत की शुरूआती शिक्षा उन्होंने अपने पिता से ही ली थी।
ठुमरी गायन को संवारकर उसे लोकप्रिय बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है। गायन को सार्वजनिक रूप से अपनाने के लिए उन्हें अपने परिवार का कड़ा विरोध झेलना पड़ा था। ठुमरी के अलावा उन्होंने अर्द्ध शास्त्रीय शैलियों कजरी, चैती, होली को भी अहमियत दी और वह ख्याल, भारतीय लोक संगीत और टप्पा भी गाती थीं।