खबर लहरिया जवानी दीवानी भारतीय मूल की 10 वर्षीय रिया लंदन में बनी ‘चाइल्ड जीनियस 2016’

भारतीय मूल की 10 वर्षीय रिया लंदन में बनी ‘चाइल्ड जीनियस 2016’

फोटो साभार:- चैनल4. कॉम

फोटो साभार:- चैनल4. कॉम

भारतीय मूल की 10 वर्षीय रिया ने एक लोकप्रिय टेलीविजन के सवाल-जवाब वाले कार्यक्रम में जीतकर ब्रिटेन के सबसे होशियार बच्चे का खिताब जीता लिया है।
रिया छह सही जवाबों के साथ चैनल-4 पर ‘चाइल्ड जीनियस 2016’ में आगे रही और नौ अंक से प्रतिस्पर्धी सैफी से मुकाबला ड्रॉ रहा, क्योंकि वे निर्णायक मुकाबले में सीधे सवाल जवाब के चरण में पहुंच गए। रिया अमेरिका से अपने परिवार के साथ छह साल पहले ब्रिटेन आयी थी और अब पश्चिम लंदन में रहती है।
कठिन सवालों के चार सप्ताह के दौर के अंत में ‘एलीमोसिनेरी’ शब्द का उसने सही जवाब देकर खिताब पर अपना दावा जता दिया, जिसका मतलब होता है परोपकार से जुड़ा।
जीतने के बाद रिया ने कहा, ‘इसके मायने हैं जल्दी उठा जाए, पढ़ाई कर देर से सोया जाए। यह सच में सही लगता है, “सचमुच अच्छा।”