खबर लहरिया राजनीति भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप

भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप

19-12-15 Desh Videsh - SC Vatsनई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के नेता एस.सी. वत्स पर एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि वत्स ने अपने कालेज विवेकानंद इंस्टीट्यूट आॅफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में अपने आॅफिस में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया है। इतना ही नहीं यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस कालेज का मालिकाना हक एस.सी. वत्स के पास ही है।
बलात्कार का सामना करने वाली महिला ने बताया कि 22 अगस्त 2013 को वत्स ने उसे अकेला पाकर पहली बार गले लगा लिया। महिला ने डर की वजह से इसका विरोध नहीं किया। 18 अक्टूबर को वत्स ने उसे अपने आफफिस में बुलाकर महिला पर शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पूर्व विधायक एस.सी. वत्स इस बारे में बात करने से लगातार बच रहे हैं।