खबर लहरिया ताजा खबरें भाजपा नेता को सज़ा

भाजपा नेता को सज़ा

15-01-15 Kshetriya - Mukhtar Abbas Naqviरामपुर। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी को एक स्थानीय अदालत ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दोषी पाया है। उन्हें एक साल की सज़ा सुनाई गई। हालांकि सज़ा मिलने के तुरंत बाद ही जमानत भी मिल गई। मामला 2009 के लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का है। उत्तर प्रदेश में रामपुर संसदीय कार्य क्षेत्र के पटवाई इलाके में नकवी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया था।
भाजपा नेता और रामपुर भाजपा इकाई के अध्यक्ष की गिरफ्तारी और पार्टी के एक वाहन को जब़्त किए जाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने नकवी सहित 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।