खबर लहरिया राजनीति भाजपा को आगे बढ़ाएंगे मोदी

भाजपा को आगे बढ़ाएंगे मोदी

Desh Videsh - Narendara Modi

गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी

पानाजी, गोवा। भारतीय जनता पार्टी की एक खास बैठक में 9 जून को पार्टी ने गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के लोक सभा चुनाव का नेतृत्व करने के लिए चुना। मोदी का नाम 2002 में हुए गुजरात दंगों से जुड़ा है।
इस निर्णय के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवानी ने पार्टी की सभी जिम्मेदारियां त्याग दीं और अपना इस्तीफा दे दिया। लेकिन फिर 11 जून को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नेता सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी से मिलने के बाद आडवानी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
भाजपा के मोदी को चुनने के फैसले से बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार की जदयू पार्टी नाखुश है। पार्टी के नेता शरद यादव ने बताया कि पार्टी को अब सोचने की ज़रूरत है अगर वे भाजपा के इस नए रूप से जुड़े रहना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। आडवानी ने शरद यादव से निवेदन किया कि उन्हें भाजपा का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।