खबर लहरिया मनोरंजन बोरिंग है जय गंगाजल

बोरिंग है जय गंगाजल

download copyफिल्म – जय गंगाजल
कलाकार – प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश झा, मानव कौल, राहुल भट्ट
निर्देशक- प्रकाश झा

कुछ निर्देशक ऐसे होते हैं कि उनकी फिल्में आने के पहले जितनी सुर्खियां बटोरनी होती हैं बटोर लेती हैं। फिल्म रिलीज़ होने के बाद वही हाल होता है जैसे खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। प्रकाश की कुछ फिल्में भी उसी लिस्ट में शामिल होती जा रही हैं। बात चक्रव्यूह की करें या फिर आरक्षण की। सत्याग्रह भी कुछ खास नहीं थी। अब जब प्रकाश झा जय गंगाजल लेकर आए हैं तो दर्शको को कुछ अलग उम्मीद तो होगी। लेकिन ये सारी उम्मीद बेकार जाने वाली है। आइए जानते हैं क्या है जय गंगाजल।
फिल्म शुरू होती है एक पुलिस अफसर यानी प्रियंका चोपड़ा से। जो बांकीपुर में पोस्टेड है। वहां  पर बहुत से भ्रष्ट नेता हैं। पुलिस भी उनके साथ मिली हुई है। जब ईमानदार पुलिस वहां पर आती है तो वहां के भ्रष्ट लोग उसे भी फंसा देते हैं। अब प्रियंका को अपने आप को बचाने और निर्दोष साबित करने के लिए लड़ाई लड़नी है। क्या जीत जाएंगी प्रियंका या फिर उन्हें भी भ्रष्ठ लोगों के साथ मिलकर रहना पड़ेगा? ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।
अगर बात करें फिल्म की कहानी और कलाकारों की तो कहानी बिल्कुल घिसी पिटी है। कभी नेता तो कभी महिला मुद्दा, कभी कर्ज़, कभी किसान। बहुत सारी चीजें मिल गई हैं। जहां तक कलाकारों की बात है तो प्रियंका ने कोशिश की है लेकिन वो दर्शकों को सिनेमा ले जाने में सफल नहीं हो पाई हैं। जहां तक बात है प्रकाश झा की तो साहब आप निर्देशन में ही फोकस करें शायद हमें कुछ अच्छा मिल जाए।