खबर लहरिया सीतामढ़ी बेमौसम बरसात के कारण फसल बर्बाद

बेमौसम बरसात के कारण फसल बर्बाद

गीरे गेहुं के फसल

गीरे गेहुं के फसल

सीतामढ़ी अउर शिवहर। 30 मार्च 2015 के खराब मौसम और वर्षा के कारण लोगों के तैयार फसल बर्बाद हो गई। जिला के किसानो का कहना है कि हम लोगो के दलहन, मंसुर, राई, सरसो अउर गेहुं का काफी नुकसान हुआ हैं।
शिवहर जिला के तरियानी प्रखंड गांव विशम्मरपुर के किसान विन्द्रश्वर महतो, राजीव ठाकुर, रामविनय ठाकुर का कहना है कि वर्षा के साथ पूर्वा हवा चली जिस कारण गेहुं का दाना सुख जायेगा। चन्द्रकाला देवी का कहना है कि मसूरी उखारा हुआ गल गया। महंगा बिज खरीद कर अउर मेहनत से खेती किये थे। सीतामढ़ी जिला के बथनाहा और रीगा प्रखंड के किसान जतन राय, रामनिहोरा राय, रामकुमारी देवी का कहना है कि बेमौसम के बारिस से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बहुत लोगो को खेत में ही अनाज है बहुत के खेत में ही लगा है। भीगे फसल खराब होने का डर हैं। मौसम के कारण ही किसान पिछड़ जाते है।
रीगा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी उर्वशी वर्मा का कहना है कि हम अनाज के लिए हर पंचायत के कृषि सलाहकार सर्वे कर के देगे। तब हम लोग जिला में भेजगे आगे क्या होगा वह अभी जानकारी नहीं है।