खबर लहरिया औरतें काम पर बुलंदशहर के सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर के सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bulandshaharपुलिस ने बुलंदशहर में हुए बलात्कार के मामले के मुख्य अभियुक्त सलीम बावरिया को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या छह हो गई है। मामले के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था, जो अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

29 जुलाई को दिल्ली से कानपुर जाने वाले राजमार्ग 95 पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक गाड़ी में सफ़र कर रही मां-बेटी के साथ बुलंदशहर में सामूहिक बलात्कार किया था।

इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार में क़ानून-व्यवस्था ठप हो जाने का आरोप लगाया था।

आलोचना के बाद, प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए ज़िले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

फिलहाल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच को लेकर जवाब दाखिल करने को कहा है।