खबर लहरिया सीतामढ़ी बी.पी.एल. की नई सूची से उम्मीद

बी.पी.एल. की नई सूची से उम्मीद

जिला सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न प्रखण्डों में बी.पी.एल. से वंचित गरीब परिवारों को कोई सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है।
सोनबरसा प्रखण्ड पंचायत पिपरा परसाइन टोला जानकी नगर में लगभग पच्चीस और रीगा गा्रम पंचायत कुसमारी के वार्ड नम्बर नौ में लगभग पन्द्रह लोग बी.पी.एल. से वंचीत रह गए हैं। रामनन्दन साह, राजीव साह सब का कहना है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है। बहुत से गरीब लोग हैं जिनको सूची में नाम नहीं रहने के कारण कोई सुविधा नहीं मिलती है। हर बार सुधार होता है लेकिन कुछ लोग रह ही जाते हैं। पिपरापरसाईन के मुखिया देवल साह एवं कुसमारी के मुखिया मनोरमा प्रसाद के बेटे अंशु प्रसाद का कहना है कि इस समय बी.पी.एल. की सूची तैयार हो रही है।
रीगा सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू शंकर एवं सोनबरसा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा रेकड तैयार हो गया है। सूची में जिसका नाम छूटा होगा उसके लिए ग्राम सभा में प्रसताव रखा जाएगा।