खबर लहरिया राजनीति बिहार में गिरी मज़दूरों की दिहाड़ी

बिहार में गिरी मज़दूरों की दिहाड़ी

bihar desh videsh mnregaपटना। बिहार में कामगारों की दिहाड़ी और मनरेगा (महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना) के तहत दी जाने वाली दिहाड़ी को कम करने की योजना बनाई जा रही है।
अभी तक मनरेगा के लिए तय दिहाड़ी 122 रुपए थी जबकि 2012-2013 के लिए सरकार इसे घटाकर 120 रुपए करने की योजना तैयार कर चुकी है। इसके अलावा अभी तक किसी भी काम को करने के लिए राज्य के सरकारी नियमानुसार तय न्यूनतम दिहाड़ी 157 रुपए थी लेकिन अब इसे घटाकर 144 रुपए करने की बात हो रही है।
पिछले साल भी न्यूनतम दिहाड़ी 144 रुपए ही थी। लेकिन उस समय इसे केवल एक साल के लिए किया गया था। बिहार के जनजागृति संगठन के आशीश झा द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत यह जानकारी सामने आई है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री नीतिश कुमार के अनुसार राज्य के सरकारी खजाने और खर्च के बीच संतुलन बनाने के लिए ये किया जा रहा है।